logo

रांची : सीएम और राज्यपाल को लगाया अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच, वरीय पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

agni.jpg

रांचीः
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज अपर पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, सुमन गुप्ता ने मुलाकात कर 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का बैच लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। 


एक सप्ताह होगा आयोजन 
मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की तथा अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। विदित  हो कि 14 अप्रैल 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक राज्य में 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है।


राज्यपाल को भी लगाया गया बैच 
इधर राज्यपाल रमेश बैस से भी राज भवन में वरिय पदाधिकारियों ने  भेंट कर उन्हें 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का बैच लगाया। इस अवसर पर राज्यपालने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर  मुख्यमंत्री को भी अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया गया।